ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / patna-news / पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया TCH EDUSERV का स्थापना दिवस, स्कॉलरशिप...

पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया TCH EDUSERV का स्थापना दिवस, स्कॉलरशिप योजना की हुई घोषणा

पटना की अग्रणी कोचिंग संस्था TCH EDUSERV ने अपना छठा स्थापना दिवस मनाया। निदेशक सौरव झा ने विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान नई स्कॉलरशिप योजना की भी घोषणा की गई।

12-Dec-2025 09:30 PM

By First Bihar

PATNA: सरकारी नौकरियों की तैयारी कराने वाली राजधानी की प्रतिष्ठित संस्था TCH EDUSERV ने सोमवार को अपना छठा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सौरव झा ने सभी कर्मियों के साथ केक काटकर खुशियाँ साझा कीं।  


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि वर्ष दर वर्ष संस्था की जिम्मेदारियाँ बढ़ती जा रही हैं। “हम विद्यार्थियों के हित में कई सराहनीय कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे,” उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा। 


संस्थान में BPSC शिक्षक भर्ती, CTET, STET, SSC, रेलवे, बैंकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। पिछले कुछ वर्षों में संस्था ने हज़ारों अभ्यर्थियों के सपनों को साकार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की ओर से स्कॉलरशिप योजना की भी घोषणा की गई, ताकि समाज के सभी वर्गों के विद्यार्थी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर सकें।

news image