ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?

पटना में दो दिवसीय सूत्रा फैशन एग्ज़िबिशन, राखी-तीज पर दिखेगा ट्रेंडिंग डिज़ाइनों का जलवा

पटना में 16-17 जुलाई को होगा सूत्रा फैशन एग्ज़िबिशन। राखी और तीज के मौके पर देशभर से आए डिज़ाइनर लाएंगे लेटेस्ट कपड़े, ज्वेलरी और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज़। एग्ज़िबिशन रोड स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित इस मेले में एंट्री और पार्किंग पूरी तरह फ्री है।

14-Jul-2025 07:47 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में इस जुलाई एक खास और भव्य फैशन आयोजन होने जा रहा है, जो राखी और तीज जैसे पारंपरिक पर्वों को और भी खास बना देगा। सूत्रा इंडियन फैशन एग्जिबिशन की ओर से 16 और 17 जुलाई 2025 को होटल लेमन ट्री, एग्ज़िबिशन रोड, पटना में दो दिवसीय फैशन प्रदर्शनी सह सेल मेला का आयोजन किया जाएगा।


देशभर से आएंगे नामी डिजाइनर

इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह है कि इसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़ और इंदौर सहित भारत के विभिन्न शहरों से 45 से अधिक डिजाइनरों के स्टॉल लगाए जाएंगे। ये डिजाइनर अपने बेहतरीन कलेक्शन के साथ पटना के फैशनप्रेमियों के बीच त्योहारों के लिए आकर्षक परिधान, ज्वेलरी, फुटवियर और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज़ पेश करेंगे।


क्या मिलेगा इस एग्जिबिशन में?

इस आयोजन में खासतौर पर राखी और तीज त्योहार को ध्यान में रखते हुए लहंगा, कुर्ती, सूट, ज्वेलरी, साड़ी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस और फुटवियर की शानदार रेंज उपलब्ध होगी। यह प्रदर्शनी खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है कि वे ट्रेंडी और पारंपरिक परिधानों के बीच अपनी पसंद की चीज़ें चुन सकें।


पटना में फिर लौट रहा है फैशन का बड़ा मेला?

सूत्रा, कोलकाता की एक प्रतिष्ठित फैशन कंपनी है, जो 2011 से भारत के कई बड़े शहरों में 1000 से ज्यादा सफल एग्जिबिशन आयोजित कर चुकी है। पटना में सूत्रा का यह आयोजन पिछली बार लोगों के भारी उत्साह और प्रतिक्रिया के बाद दोबारा आयोजित किया जा रहा है।


आयोजकों का क्या कहना है?

कंपनी के निदेशक उमेश माध्यान ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य पटना वासियों को त्योहारों से पहले बेहतरीन और प्रामाणिक फैशन अनुभव प्रदान करना है। इस आयोजन में आने वालों को देशभर के शीर्ष डिजाइनरों की कलात्मकता देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। साथ ही कुछ प्रमुख सितारे भी इस आयोजन में उपस्थित हो सकते हैं।”


सेलिब्रिटी से मिलने का मौका

सूत्रा की टीम ने यह भी संकेत दिया कि इस आयोजन में फैशन और फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता-अभिनेत्रियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी भी हो सकती है, जिससे आगंतुकों को अपने पसंदीदा सितारों से मिलने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।


मुफ्त प्रवेश और पार्किंग

इस प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग दोनों निःशुल्क होंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फैशन आयोजन का हिस्सा बन सकें। कंपनी के निदेशक उमेश माध्यान ने बताया कि इंडियन फैशन एक्जिविशन की दो दिवसीय प्रदर्शनी सह सेल का आयोजन होटल लेमन ट्री, एक्जीबिशन रोड, पटना में किया जा रहा है। यह एक्जिविशन पूर्वाह्न 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक दो (16 एवं 17 जुलाई, 2025) दिनों के लिए है। इस प्रदर्शनी में लगभग कुल 45 स्टॉल लगाये जॉएगे। यह कोलकाता की जनता के बीच सबसे लोकप्रिय कंपनी है। जो 2011 से विभिन्न भारतीय शहरों में 1000 से अधिक प्रदर्शनियों के साथ फैशन प्रेमियों की सेवा कर रही है यह कंपनी इस एक्जिविशन में पूरे भारत से शीर्ष डिजाइनरों को (कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, इंदौर) पटना ला रही है। 


इस बार राखी एवं तीज त्योहार को देखते हुए प्रदर्शनी में देश के ख्याति प्राप्त डिजायनर के नए-नए किस्मों के कपड़े, ज्वेलरी, लंहगा, कुर्ती, सुट के अलावा इंडो-वेस्टर्न डिजाइनर ड्रेसेस उपलब्ध होंगें। पिछले बार लोगों की प्रशंसा के कारण इस बार फिर से नए-नए डिजाइन किये हुए ड्रेसेस, फुट वियर और ज्वेलरी पटना में ला रहे हैं। कंपनी के निदेशक उमेश माध्यान ने बताया कि पटना वासियों को इस प्रदर्शनी से आधुनिक फैशन से सुसज्जित होने का लाभ मिलेगा। और विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनेत्रियाँ और अन्य सितारे मेट्रो पॉलिटिशियन शहरों और पूरे भारत में कई स्थानों पर शीर्ष क्रम के होटलों में कार्यक्रम शुरू कर रहे है। आगंतुको को सूत्रा में भाग लेकर और वहा खरीदारी करके अपने पसंदीदा हस्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है। सुत्राः इंडियन फैशन एक्जिविशन प्रदर्शनी में आपका एवं आपके परिवार और मित्रों का हार्दिक स्वागत करता है। इस प्रदर्शनी में प्रवेश एवं पार्किग निःशुल्क हैं।