PATNA : सर्दी के मौसम में कोहरा अब बढ़ता जा रहा है. ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. सड़क हादसों से बचने के लिए ऐहतियात बरतना जरुरी है. इनसे न केवल सड़क हादसे टल सकते हैं, बल्कि कई लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है. कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए जिलों में रिफ्लेक्टिव टेप जांच अभियान चलाया जाएगा. 


इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि पूर्व के वर्षों में ठंड के महीनों में कोहरे एवं धुंध के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की संख्या राज्य में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का एक महत्वपूर्ण अंश रहा है. पिछले वर्ष 2020 में कोहरे एवं धुंध के दौरान कुल 2258 सड़क दुर्घटनायें हुई थी, जिसमें 1722 लोगों की मौत हुई थी.


कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, एन.एच.ए.आई. एवं सभी जिला जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को जागरुक करने की दिशा में काम करें. इसके साथ ही वाहनों पर लगाए जाने वाले परावर्तक टेप से संबंधित सघन वाहन जांच अभियान चलावाए.


कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु संबंधित विभागों को दिए गए हैं ये निर्देश:-



परिवहन सचिव ने कोहरे के दौरान वाहन परिचालन को लेकर आम लोगों से की यह है अपील:-


कोहरे के दौरान क्या न करें