ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़, बिहार के 3 लोगों की मौत; जानिए...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़, बिहार के 3 लोगों की मौत; जानिए रेलवे स्टेशनों पर कब-कब मचे बड़े भगदड़?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. क्या आप जानते हैं कि इससे पहले देश के किन रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ मचा था और उसमें कितने यात्रियों की मौत हुई थी.

16-Feb-2025 07:16 AM

By First Bihar

Stampede at New Delhi Railway Station:  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से अब तक 20 लोगों की मौत होने की सूचना है। सबसे मुख्य बात यह है कि मरने वाले में अधिकतर बिहार के लोग हैं। बिहार के सारण जिले का रहनेवाला एक चश्मदीद ने भगदड़ की दर्दनाक कहानी बताते हुए कहा कि उसकी मां भगदड़ होने पर गिर गयी और लोग उसके शरीर के ऊपर से भागने लगे। वो दब कर वहीं मर गयी। 


छपरा का रहनेवाला पप्पू गुप्ता अपने परिवार के साथ दिल्ली से बिहार संपूर्ण क्रांति से आनेवाला था, लेकिन भगदड़ में उसकी मां की मौत होने के बाद वो अस्पताल की ओर भागा। पप्पू की माने तो भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अधिकतर लोग संपूर्ण क्रांति से बिहार आनेवाले यात्री हैं। 


छपरा के रहनेवाले पप्पू गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी विलंब से चलने के कारण इसके यात्री भी प्लेटफार्म पर नंबर 12,13 और 14 पर थे। इसी दौरान प्रयागराज ट्रेन के और यात्री आने लगे. इससे प्लेटफॉर्म नंबर 16 के एस्केलेटर के पास और प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई। इसमें महिलाएं और बच्चों समेत कई लोग गिर गए। भगदड़ मचने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर से चढ़कर पार होने लगे। 


मालूम हो कि, इससे पहले 13 नवंबर, 2004 के दिन नई दिल्ली स्टेशन पर छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले ट्रेन का प्लेटफार्म अचानक बदल गया था।  इस दौरान यात्रियों द्वारा दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में चार यात्रियों की मौत हुई थी और 10 अन्य घायल हुए थे। 


इधर, 10 फरवरी, 2013 के दिन इलाहाबाद में कुंभ मेला के दौरान रेलवे जंक्शन पर भगदड़ मचने से 38 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 अन्य लोग घायल हुए थे।  27 अक्तूबर 2024 के दिन महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी। दीपावली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ने पर ऐसी स्थिति हुई थी। इस भगदड़ में 9 यात्री घायल हुए थे।