बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
16-Feb-2025 09:44 AM
By First Bihar
Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मच गई। जिससे 18 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल व विपक्ष के कई नेताओं ने दुख जताया है। इसी कड़ी में अब इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने कहा है कि इस तरह के मामला सामने आने के बाद रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
लालू यादव ने दिल्ली हादसे के मामले में पत्रकारों के सवाल का जवाब देने के लिए कहा कि दिल्ली में जो भगदड़ हुआ है वह बहुत ही दुखद घटना है। यह बिल्कुल ही लापरवाही है। इस तरह की घटना सामने आने के बाद रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। यह बिल्कुल मैनेजमेंट सही नहीं होने की वजह से हुई घटना है।
इसके अलावा लालू यादव ने कहा कि इसको लेकर रेल मंत्री को खुद विचार करना चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे पहले भी कुंभ में इस तरह की घटना हुई है।महाकुंभ आस्था का जगह है वहां लोग जाते हैं तो व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। इस मामले में सरकार दोषी है और सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस तरह के मामला सामने आने के बाद हर हाल में रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।यह काफी गंभीर मामला है।