ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बदनाम ठेकेदार SP सिंगला डिबार, RCD छोड़ने से पहले डिप्टी CM...

Bihar News: बदनाम ठेकेदार SP सिंगला डिबार, RCD छोड़ने से पहले डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कर दी बड़ी कार्रवाई

05-Mar-2025 02:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: भागलपुर के अगुवानी घाट हादसे की जिम्मेवार पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के खिलाफ बड़ा एक्शन हो गया है। विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग छोड़ने से पहले SP सिंगला को दोषी मानते हुए डिबार कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब कंपनी किसी दूसरे टेंडर में शामिल नहीं हो सकती है। खुद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है।


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगुआनी घाट पुल गिरने के मामले में एजेंसी एस सिंगला दोषी पाई गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी को डिबार करने के आदेश हमने दे दिया था। संबंधित इंजीनियर पर कारवाई के भी आदेश दे दिए थे। विकास आयुक्त के नेतृत्व में कमिट बनेगी और गंगा पुल पर पुल निर्माण के लिए एजेंसी चयन का काम होगा।


पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अंतिम समय में आदेश दे दिए गए हैं और कार्रवाई होकर रहेगी। उन्होंने बताया कि अगवानी घाट पुल का फाइल मिल नहीं रहा था। फाइल देने में खेल किया जा रहा था। सीएम का साफ निर्देश दिया था, हमने कार्रवाई की है।


डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी की औकात नहीं है जो हमें हटा दे। उप मुख्यमंत्री के नाते हमको सब विभाग पर नजर रहती है। यह कंपनी सिंगला, जबतक अगुवानी घाट पुल का निर्माण नहीं करा देती, तबतक दूसरे टेंडर में भाग नहीं ले सकती। हमने आदेश दे दिए हैं। अब फाइल कोई बदल नहीं सकता।