देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
04-Oct-2025 07:17 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के डिप्टी चीफ कंट्रोलर विजय कुमार सिंह (43 वर्ष) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार सिंह जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान अचानक फिसलकर नीचे गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विजय कुमार सिंह पटना के अनीसाबाद स्थित शिवपुरी, आनंद द्वारिका हेरिटेज अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दूबहा गांव के रहने वाले थे और स्व. राजदेव सिंह के पुत्र थे। परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार, वे ड्यूटी खत्म कर सोनपुर से पटना लौट रहे थे और तभी यह दुर्घटना घटी।
हादसे की खबर मिलते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां दर्जनों लोग जमा हो गए। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। कई सहकर्मी और स्थानीय लोग भी रो पड़े।
घटना की सूचना पर डीआरएम, सीनियर डीओएम, डीओएम समेत कई वरीय रेल अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
रेलवे प्रशासन ने विजय कुमार सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों का कहना है कि वे न केवल एक काबिल अफसर थे बल्कि सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय भी थे। घटना के बाद से रेल मंडल में शोक की लहर है।