ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Shravani Mela: सावन में बिहार के इन शहरों से देवघर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, लाखों श्रद्धालुओं को फायदा

Shravani Mela: श्रावणी मेला 2025 के लिए जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर जैसे शहरों से देवघर के लिए स्पेशल ट्रेनें 11 जुलाई से होंगी शुरू। जसीडीह और सुल्तानगंज में बढ़ा ठहराव, अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं।

06-Jul-2025 09:06 AM

By First Bihar

Shravani Mela: श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही बिहार और मिथिलांचल में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा के लिए शिवभक्तों का उत्साह अभी से ही चरम पर है। इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मुंगेर और किउल जैसे स्टेशनों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने जयनगर से जसीडीह होते हुए आसनसोल तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह सेवा 11 जुलाई से शुरू होगी।


रेलवे ने गाड़ी संख्या 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन को 11 जुलाई से 8 सितंबर 2025 तक हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित करने का फैसला किया है। यह ट्रेन जयनगर से रात 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:05 बजे जसीडीह पहुंचकर 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05598 आसनसोल-जयनगर स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से 9 सितंबर 2025 तक हर बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 1:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मुंगेर, किउल और जसीडीह जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त सुविधाएं भी सुनिश्चित की हैं। जसीडीह स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट तक बढ़ाया गया है, जबकि सुल्तानगंज स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों को 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। इसके अलावा मिथिला एक्सप्रेस जैसी कुछ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं ताकि यात्रियों को सीट की कमी न हो। रक्सौल से देवघर के लिए भी स्पेशल ट्रेन (05545/05546) सप्ताह में तीन दिन (रविवार, मंगलवार, शुक्रवार) चलेगी, जो सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल और भागलपुर होते हुए देवघर पहुंचेगी।


रेलवे के इन प्रयासों से कांवरियों और श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा में आसानी होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट पहले से बुक करें और यात्रा के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही, जिला प्रशासन ने भी देवघर में कमरों की बुकिंग के लिए आईडी प्रूफ अनिवार्य किया है ताकि व्यवस्था सुचारू रहे।