ब्रेकिंग न्यूज़

वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी

Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला

शिवहर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर HP गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

12-Mar-2026 10:44 AM

By First Bihar

Bihar News : शिवहर जिले में रसोई गैस की भारी किल्लत को लेकर गुरुवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शहर के लचका पुल स्थित एचपी गैस एजेंसी पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। गैस की कमी से परेशान उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पारदर्शी वितरण व्यवस्था की मांग की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


दरअसल, शिवहर जिले में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण जिले में गैस सिलेंडर की कमी हो गई है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।


गुरुवार सुबह जब बड़ी संख्या में उपभोक्ता लचका पुल स्थित एचपी गैस एजेंसी पहुंचे तो वहां उन्हें बताया गया कि गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। यह सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।


प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने गैस बुकिंग और केवाईसी समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। कई लोगों ने कहा कि वे कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे उनके घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।


हंगामे के दौरान कुछ उपभोक्ताओं का आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने आत्महत्या करने तक की धमकी दे दी। एक उपभोक्ता ने कहा कि अगर उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला तो वे या तो आत्महत्या कर लेंगे या अपने वाहन में आग लगा देंगे। लोगों का कहना था कि लगातार गैस नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है और कोई भी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है।


इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जा रही है, जबकि कुछ लोगों को अधिक पैसे लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर खुलेआम ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अनुराग कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) खुशबू कुमारी और सदर बीडीओ राहिल सहित भारी संख्या में पुलिस बल एजेंसी पर तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत कराया।


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एजेंसी प्रबंधन से भी पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि अगर कालाबाजारी या किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस और प्रशासन की पहल से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गैस की कमी को लेकर लोगों में अब भी नाराजगी बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही उन्होंने दोषी एजेंसी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।