बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
10-Feb-2025 12:22 PM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के शेखपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने महज तीन दिन पहले नयी कार खरीदी थी, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने उसकी कार को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी धू-धू कर जल गयी। इसके बाद कार मालिक को जब इसकी भनक लगी तो अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी जबतक पहुंची कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
जानकारी के अनुसार, जमालपुर मुहल्ले में घर के आगे सड़क पर खड़ी नई कार में शरारती तत्वों ने रात में आग दी। जिससे नई कार धू धू कर जलते हुए राख में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी जब कार मालिक को मिली तो उसने अग्निशमन केंद्र को आग पर काबू पाने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन वाहन आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।
बताया जा रहा है कि जमालपुर मुहल्ले के शेखर कुमार ने मात्र तीन दिन पहले नई कार खरीदी थी। उसने 12 लाख रुपए में यह कार खरीदी थी। लेकिन तीन दिन बाद ही इस नई कार को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद शेखपुरा टाउन थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।