ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे?

रविदास जयंती में कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

शेखपुरा के रविदास जयंती कार्यक्रम में कुछ युवकों द्वारा कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता जांचने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज

09-Feb-2026 10:41 PM

By First Bihar

SHEIKHPURA:बिहार में हर्ष फायरिंग और कट्टा लहराने का मामला आए दिन सामने आता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई भी करती है। इस तरह की हरकतें कर लोग अपनी हैसियत और रुतबा दिखाना चाहते हैं, लोगों के अंदर डर बनाना इनका मकसद रहता है। लेकिन यह भौकाल ज्यादा दिनों तक नहीं चलता, एक ना एक दिन बूरे काम का बूरा नतीजा मिलकर रहता है। 


कट्टा लहराने का ताजा मामला बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आया है। जो माघी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले रविदास जयंती का बताया जा रहा है। यह वीडियो बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदह गांव का बताया जा रहा है, वायरल इस वीडियो में कुछ युवक देसी कट्टा कार्यक्रम के दौरान डांसरों के सामने लहरा रहे हैं। जब ये कट्टा लहरा रहे थे तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और इस फुटेज को वायरल कर दिया। 


देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन वायरल इस वीडियो में एक युवक कट्टा लहराते नजर आ रहा है। जब नर्तकियां मंच पर डांस कर रही होती है, तभी कट्टा लहराते युवक दिखते हैं। 


वीडियो वायरल होने के बाद इसकी सत्यता में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि यदि वीडियो सही साबित हुआ तो जो भी कट्टा लहराने का काम किया है वो सलाखों के पीछे पहुंचेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।