UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
26-Apr-2025 08:07 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग इन दिनों खासे परेशान हैं। 26 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश भागों में लू एवं भीषण गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहें। बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी चार्ट के अनुसार अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, पटना, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, गया, नालंदा, नवादा, जमुई एवं शेखपुरा जिलों में 45 डिग्री से ज्यादा आज तापमान दर्ज किया गया है।
बिहार में सबसे ज्यादा तापमान 5 जगहों पर देखने को मिली। सबसे ज्यादा तापमान औरंगाबाद के कुटुंबा में 46.1 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद के ही वारुण में 46 डिग्री दर्ज की गयी। वही अरवल जिले में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान और पटना के संपतचक इलाके में 45.7 डिग्री तापमान दर्ज की गयी। वही गया के इमामगंज में 45.6 डिग्री शनिवार 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल की रात से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। वही 28 अप्रैल को भी तेज आंधी-बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके लिए मौसम विभाग ने जिलों की लिस्ट के साथ रेड अलर्ट जारी किया है।
28 अप्रैल को कैमूर (भभुआ), रोहतास, मधुबनी, बांका, जमुई, गया, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद,बक्सर, गोपालगंज, खगड़िया, लखीसराय, मुजफ्फरपु, नवादा, समस्तीपुर.सीवान, वैशाली , शेखपुरा,सारण और पश्चिमी चंपारण में तेज आंधी-बारिश की संभावना जतायी गयी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सचेत रहने को कहा है।


