SASARAM: सासाराम में दुर्गा पूजा के मौके पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं हाथों में तलवार लेकर नाचती नजर आईं।
सासाराम के शिव घाट में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर नृत्य किया। डांडिया के दौरान महिलाओं के हाथ में तलवार देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लिए। महिलाएं निर्भीक होकर हाथों में तलवार लेकर नृत्य करती देखी गई।
यह अद्भुत नजारा सासाराम के शिव घाट की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस प्रकार महिलाएं हाथों में तलवार लेकर नृत्य कर रही हैं। साथ ही डांडिया नृत्य भी कर रही है। दशहरा और दुर्गा पूजा पर यह आयोजन किया गया।