Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
14-Jul-2025 07:34 PM
By First Bihar
PATNA: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि राजद और विपक्षी पार्टियों द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं का अनादर, चुनाव आयोग को कोसना, जांच एजेंसियों को केंद्र सरकार का पालतू बताना व अब खुलेआम मीडिया को धमकाना दरअसल लोकतंत्र को रौंदने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस पूरे देश में अराजकता फैला कर एन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करना चाहता है। इसीलिए इन पार्टियों की कोशिश देश की हर एक संवैधानिक संस्था पर अविश्वास पैदा कर जनता को भड़काना है।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राजद नेता तेजस्वी यादव ने जिस तरह से मीडिया को 'गोदी मीडिया' बताते हुए धमकाया है, वह घोर आपत्तिजनक और राजद की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। राजद का प्रयास लोकतंत्र के इस चौथे स्तम्भ को अपनी दबंगई से आतंकित करना है
संतोष सुमन ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत कर रहा है।मगर नेता प्रतिपक्ष की बौखलाहट साफ बताती है कि उन्हें देश के संविधान और लोकतंत्र पर कोई भरोसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का वक्तव्य है कि- 'चुनाव आयोग स्वयं सामने आने की बजाय सूत्रों के हवाले से खबर प्लांट करवा रहा है ताकि इसकी आड़ में खेला कर सके।' मीडिया के सूत्रों पर भी उन्होंने गन्दी और भद्दी टिप्पणी की है, जो घोर आपत्तिजनक है। इससे स्पष्ट होता है कि राजद को लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कोई भरोसा नहीं है। दरअसल यह हार के पहले की बौखलाहट है।