ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / bihar / patna-news / नये प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सम्राट चौधरी ने दी बधाई, कहा..एक डोज...

नये प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सम्राट चौधरी ने दी बधाई, कहा..एक डोज कल मिला था और आज यह दूसरा डोज है

बीजेपी ने दरभंगा सदर से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

15-Dec-2025 05:26 PM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरभंगा सदर से छह बार विधायक रह चुके संजय सरावगी मिथिला क्षेत्र में पार्टी का मजबूत चेहरा माने जाते हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह डबल डोज है, एक डोज कल मिला था और आज यह दूसरा डोज है। बूस्टर डोज मिला है। अब हम सभी भाई मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। 


वैश्य समाज से आने वाले दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। बीजेपी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इसे लेकर संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री संजय सरावगी, विधायक को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से  लागू होगी। 


जब से मालूम हुआ कि संजय सरावगी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं तो उन्हें बधाई देने के लिए बीजेपी दफ्तर में तांता लगा हुआ है। बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा कि लगातार बीजेपी अपने संगठन को मजबूत कर रहा है। 


उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से संजय सरावगी जी हमारे पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मैं इनको बधाई देता हूं आगे हम सभी भाई मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। जिससे की आगे 2029 और 2030 के चुनाव के लिए पूर्ण रूप से हम पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा  करेंगे। ये डबल डोज है एक डोज कल मिला था आज दूसरा डोज है। बूस्टर डोज मिला है। बिहार मजबूती के साथ मोदी और नीतीश जी के साथ आगे भी खड़ा रहेगा। मिथिला हमारी शान है मां जानकी की जन्मस्थल है मिथिला बिहार की संस्कृति का पहचान है।   

news image