ब्रेकिंग न्यूज़

पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद

पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर गैस एजेंसी से घरेलू LPG सिलेंडर मंगवाने का आरोप फर्जी निकला। उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक और निराधार बताया।

13-Mar-2026 02:42 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : पटना में एक मामला काफी सुर्खियाँ बटोर रहा है। यह मामला घरेलू गैस सिलेंडर से जुड़ा हुआ है। इसमें भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही थी कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके कुछ लोगों द्वारा एक गैस एजेंसी से गलत तरीके से घरेलू गैस ली गई है।


हालांकि जब इस मामले की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल की गई, तो यह मामला पूरी तरह फर्जी और झूठा निकला। यानी सम्राट चौधरी या उनके किसी भी व्यक्ति ने गैस एजेंसी में जाकर गलत या सही किसी भी तरीके से कोई घरेलू गैस नहीं लिया है।


इतना ही नहीं, इसको लेकर उपमुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाने से जुड़े आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक हैं। सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें निराधार हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि  सम्राट चौधरी के कार्यालय में एसडीओ (SDO) का कोई पद नहीं है। ऐसे में यह दावा कि कार्यालय में कार्यरत किसी एसडीओ ने गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाया या आपूर्ति के लिए दबाव बनाया, पूरी तरह झूठा और भ्रामक है।


उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह की खबरें फैलाना गलत है और इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत किसी भी कर्मी ने किसी भी गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर नहीं मंगवाया है। सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है।


उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके और अफवाह फैलाने वालों की पहचान हो सके।  उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।