PATNA: गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिहार विधान परिषद चुनाव और जमुई-समस्तीपुर की हालिया घटना समेत राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बिहार विधान परिषद चुनाव से जुड़े घटनाक्रम के साथ-साथ जमुई और समस्तीपुर की घटना की पूरी जानकारी दी। इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार के विकास पर जोर दिया।


करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद नीतीश कुमार खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनकी गाड़ी तक छोड़ने आए। वही सीएम सम्राट ने नीतीश कुमार का अभिवादन किया और उसके बाद अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बिहार के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी ने बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु अपने वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान स्वरूप प्रदान की। साथ में माननीय विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ जी ने भी चेक सौंपकर अपना अंशदान किया। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री  @VijayKChy जी भी उपस्थित रहे। 


REPORT-PREM-RAJ-PATNA