लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
08-Sep-2025 06:35 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। महागठबंधन पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों कि बात ही नहीं कीजिए ये कभी बीड़ी से जोड़कर बिहार का अपमान करते हैं तो कभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहते हैं। कश्मी में अशोक स्तम्भ के अपमान पर कांग्रस और आरजेडी चुप क्यों है? राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और अपनी विरासत पर हमला बिहार बर्दाश्त कतई नहीं करेगा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इंडी गठबंधन वाले कभी केरल से बिहार को बीड़ी से जोड़ कर इस राज्य का अपमान करते हैं तो कभी कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला होता है। ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का भी सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहते हैं। ये भारत की आत्मा पर वार है। बिहार और भारत अपनी विरासत और स्वाभिमान के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला किया गया। ये प्रतीक मगध के उस महान सम्राट अशोक का है, जिन्होंने भारत को स्वर्णिम काल दिया। ये देश और बिहार की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं। इन पर हमला एक सुनियोजित रणनीति के तहत हो रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और राजद चुप क्यों हैं? लालू यादव और महागठबंधन के लोग अशोक स्तम्भ के अपमान को मामूली घटना बता रहे हैं, जबकि यह गंभीर चिंता का विषय है। जम्मू-कश्मीर के माननीय राज्यपाल से बात करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहे गए, तब भी नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन ने न इसका विरोध किया, न देश से माफी मांगी। यह मानसिकता बताती है कि ये लोग बिहारी को मजदूर, गरीब और अछूत समझते हैं। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर तंज कसते हुए श्री चौधरी ने कहा कि 55 साल का बच्चा बिहार की शानदार सड़कों पर टूर कर लौट गया, लेकिन उसे इस राज्य का तेज ढांचागत विकास नहीं दिखा।
उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा का तमाशा करने के बाद युवराज राहुल गांधी मलेशिया चले गए हैं जबकि दूसरा युवराज हमेशा टूर पर ही रहता है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का श्रेय लूटने की महागठबंधन की कोशिश पर श्री चौधरी ने कहा कि यह इनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना को ये अपना बता रहे हैं, लेकिन कभी इसका जिक्र तक नहीं किया। कानून और पुलिस इस पर काम करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की लालू यादव से मुलाकात पर चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं और एक पूर्व जज का उनसे मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए "भारत रत्न" की मांग करना हास्यास्पद और उनकी पार्टी का मानसिक दिवालियापन है। क्या देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान उसे मिलना चाहिए, जो बिहार में जंगलराज और अपराध का प्रतीक है?
उन्होंने कहा कि पिछड़ों को आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम करने वाले कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के असली मसीहा थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उनको भारत रत्न से सम्मानित करने का सही निर्णय किया, जबकि कांग्रेस ने कभी कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया। राजद के युवराज तेजस्वी यादव के खुद को "असली सीएम" बताने पर श्री चौधरी ने कहा जिस तरह बच्चा खिलौना पाकर खुश होता है, उसी तरह तेजस्वी यादव खुद को सीएम बताकर खुश हो रहे हैं। उन्हें खुश होने दीजिए। मुख्यमंत्री वही होता है ,जिसे जनता का आशीर्वाद और 122 विधायकों का समर्थन प्राप्त होता है।
उन्होंने लालू परिवार को अराजकता, लूट, हत्या और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। जगदेव प्रासाद के हत्यारों को सजा दिलाने की बात पर उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने 15 साल तक शासन किया, लेकिन उस दौरान हत्यारों को क्यों नहीं सजा दिलाई? जब सत्ता से बाहर हुए, तब उन्हें जगदेव प्रसाद याद आ रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...