ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई

Bihar liquor ban : शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर, एक की मौत; बेटे की गई आंखों की रोशनी

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। समस्तीपुर के सरायरंजन में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। मामले की जांच जारी है।

08-Jan-2026 10:29 AM

By RAMESH SHANKAR

Bihar liquor ban : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड सामने आया है। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में एक शख्स की शराब पीने के बाद मौत हो गई, जबकि उसके बेटे के आंखों की रोशनी चली गई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर की बहू ने पुलिस के पास पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुसारीघरारी थाने में आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी और एसडीओ ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जांच के निर्देश दिए। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि एफएसएल टीम घटना की जांच करेगी और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।


मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव के वार्ड-12 में शराब पीने से अधेड़ बालेश्वर साह (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि परिजन ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं, बालेश्वर के बेटे बबलू कुमार साह (36) की दोनों आंख की रोशनी चली गई है।


बबलू और परिजन ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की शाम गांव के शराब धंधेबाज अरविंद कुमार साह उर्फ बंठा से 4 बोतल शराब मंगवाई गई थी। पिता-पुत्र दोनों ने 3 बोतल शराब पी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया।


सुधार नहीं होने पर 3 जनवरी को उन्हें समस्तीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बालेश्वर साह की मौत हो गई। बबलू के मुताबिक गंभीर स्थिति में उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई है।


मृतक की बहू राधा देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही शराब धंधेबाज अरविंद कुमार साह उर्फ बंठा ने जहरीली दारू बेची। शराब की बोतलों पर टेट्रा पैक अंकित था और वह 6 माह पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी धंधेबाज फरार है। एएसपी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए एफएसएल टीम गठित की गई है। चिकित्सकीय रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।