Railway News: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य रामभद्रपुर, हायाघाट और थलवारा स्टेशनों पर 14 मई 2026 तक चलेगा। 


इसी अवधि में सीआरएस निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसके चलते समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट भी किया गया है।


रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

55513 समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर (14 मई तक), 15284 जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस (12–14 मई), 55519 समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर (12–15 मई), 75254 दरभंगा-समस्तीपुर डेमू (12–14 मई), 55514 जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर (12–14 मई), 13226 आरा-जयनगर एक्सप्रेस (12–14 मई), 13225 जयनगर-आरा एक्सप्रेस (13–15 मई), 75209, 75210, 75208 डेमू सेवाएं, 55520 पैसेंजर और 15283 एक्सप्रेस (12–14 मई) निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 15551, 75253, 75240, 75245, 15552 और 75207 जैसी ट्रेनें भी अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगी।


मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। 04651 जयनगर-आरा स्पेशल 12 मई को शिशो-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी। 02569 और 02570 क्लोन एक्सप्रेस गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी मार्ग से संचालित होंगी। 14649, 14673, 15211, 15212, 07006, 12436, 07052, 15559, 13043, 12565 और 12566 सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनों में श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या, अमृतसर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हावड़ा रूट भी शामिल हैं।


शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें

17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस बरौनी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 15528 पटना-जयनगर और 13185 गंगासागर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी। वहीं 15527, 13186, 17008, 13031, 13211, 13212, 15553, 15554, 19166, 55578, 55577, 18105, 18106 और अन्य कई ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट या शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं।


पुनर्निर्धारित ट्रेनें

14 मई को कुछ ट्रेनों में देरी होगी, जिनमें 11062 जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस (180 मिनट), 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (60 मिनट) और 22563 अंत्योदय एक्सप्रेस (150 मिनट) शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।