पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
24-Feb-2026 10:04 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के बरियाही बाजार स्थित शांति मिशन एकेडमी स्कूल में टाई पहनकर स्कूल नहीं जाना 7 वीं क्लास के नाबालिग छात्र को मंहगा पड़ गया। नाबालिग छात्र का केवल इतना कसूर था कि वह बिना टाई पहनकर स्कूल चला गया था। जिसे लेकर स्कूल प्रशासन ने उस नाबालिग छात्र को पनिशमेंट के तौर पर स्कूल केम्पस में खूब दौड़ाया। दौड़ने के दौरान छात्र गिर गया और बेहोश हो गया।
उसके बाद स्कूल की मैडम ने परिजन को फोन कर सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचकर छात्र को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां छात्र इलाजरत है।घटना को लेकर छात्र अरकम ने बताया की वह जब स्कूल गया तो आईडी कार्ड और टाय नहीं पहना था। स्कूल में पीटी कराने वाले शिक्षक सोनू ने उससे कहा कि टाई और आईडी कार्ड कहां है। छात्र ने कहा कि हमें स्कूल से अभी नहीं मिला है।
फिर शिक्षक ने कहा कि हम कुछ नहीं जानते हैं। स्कूल के ग्राउंड में 5 चक्कर मारो, तब छात्र ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे जॉन्डिस हो गया है, फिर भी शिक्षक नहीं माने। टीचर का आदेश का पालन करने के लिए छात्र ग्राउंड में चक्कर लगाने लगा। तभी इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गया और उल्टी होने लगा। जिससे छात्र की तबीयत खराब हो गयी।
वहीं इस मामले को लेकर छात्र के परिजन लुकमान अली ने बताया कि उनका छात्र शांति मिशन एकेडमी स्कूल में पढ़ता है।तकरीबन 6 महीने से वह बीमार था। इधर 10 दिन से वो स्कूल जा रहा था। बच्चे टाय पहनकर नहीं गया तो स्कूल के शिक्षक के द्वारा उसे स्कूल के ग्राउंड में 5 चक्कर लगवाया। जिससे उसकी तबियत खराब हो गयी।
स्कूल के मेडम के द्वारा फोन पर सूचना दिया गया कि आपके बच्चे की तबियत खराब हो गयी है। सूचना मिलने के बाद जब परिजन स्कूल गया और पूछा तो बताया गया की आपके बच्चे टाय पहनकर नहीं आया था इसलिए उसे 5 चक्कर लगवाया गया था।स्कूल के मैडम ने भी परिजन के मोबाईल पर बोला जो टाय पहनकर नहीं आया था छात्र इसलिए शिक्षक सोनू कुमार के द्वारा 5 चक्कर लगाने को कहा गया था।