ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / patna-news / BIHAR CRIME : बिहार में बढ़ता अपराध: सहरसा की नाबालिग लड़की से रेप,...

BIHAR CRIME : बिहार में बढ़ता अपराध: सहरसा की नाबालिग लड़की से रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे आरोपित

BIHAR CRIME : पीड़िता की मां ने कहा है कि उसकी पुत्री बहियार में घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही आरोपित एक किशोर उसके नाबालिग पुत्री के मुंह पर कपड़ा

28-Sep-2025 01:25 PM

By RITESH HUNNY

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने सिमरी बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया, जबकि उसका भाई बेचन यादव पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया और तुरंत छापेमारी कर आरोपितों को पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।


एफआईआर के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बहियार में घास काटने गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही एक किशोर ने अचानक उसका मुंह कपड़े से दबा दिया और धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी किशोर ने इस कुकृत्य का वीडियो अपने भाई बेचन यादव से बनवाया।


घटना के बाद से दोनों आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगे। वे बार-बार लड़की पर दबाव डालते कि वह उनके पास आए, अन्यथा इस अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे। डर और धमकी से सहमी पीड़िता ने शुरू में चुप्पी साध ली, लेकिन जब दबाव और ब्लैकमेलिंग बढ़ी, तो उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई।


पीड़िता की मां ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और थाना जाकर दोनों आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को निरुद्ध कर लिया तथा उसके भाई बेचन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग आरोपी को विधि अनुसार बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।