Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
12-Apr-2025 04:08 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: नाले की सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में बड़े नाले की सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी की जान चली गई। मृतक के परिजनों ने पटना नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है। मृतक की पहचान सादिकपुर निवासी अवधेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि जब सफाई कर्मी अवधेश नाले की सफाई कर रहा था तभी अचानक तेज पानी के बहाव के चलते सफाईकर्मी डूब गया और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। सफाईकर्मी की मौत के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पटना नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि इसी लापरवाही की वजह से जान गई है।