मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
01-May-2025 07:40 AM
By First Bihar
जानकारी के अनुसार, आज यानी 1 मई 2025 से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इस बदलाव से ATM से पैसे निकालने के नए शुल्क, रेलवे के वेटिंग टिकट के बदले नियम, अमूल दूध की बढ़ी हुई कीमतें, बैंकों की छुट्टियों से आम आदमी के दैनिक जीवन पर असर पड़ना तय है।
आज से एटीएम से मुफ्त लेनदेन की सीमा पार करने पर आपको 23 रुपये प्रति लेनदेन (पहले 21 रुपये) शुल्क देना होगा। बैलेंस चेक करने पर भी 7 रुपये (पहले 6 रुपये) लगेंगे। अभी मेट्रो शहरों में ATM पर 3 लेनदेन मुफ्त है। जबकि गैर-मेट्रो शहरों में ATM पर 5 लेनदेन मुफ्त है। यह नियम दुसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर है।
जबकि खुद के बैंक के एटीएम से यह नियम बदल जाता है और पांच लेनदेन फ्री होता है। ऐसे में जो लोग अक्सर ATM का इस्तेमाल करते हैं, उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लेकिन डिजिटल भुगतान जैसे UPI का उपयोग करके इस शुल्क से बचा जा सकता है।इसके बाद अब वेटिंग टिकट केवल जनरल कोच में ही मान्य होगा। यदि आपके पास स्लीपर या किसी अन्य कोच का वेटिंग टिकट है, तो टीटी आपको जनरल कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है। बिना कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी होगी। खासकर त्योहारों के समय में जनरल कोच में भीड़ और बढ़ सकती है।
इसके अलावा अमूल ने आज से दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। यह आपके घर के बजट पर सीधा असर डालेगा। चाय, दही और अन्य डेयरी उत्पादों की लागत भी बढ़ जाएगी। जबकि आज से 'एक राज्य, एक RRB' नीति लागू होने के बाद 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को मिलाकर 28 कर दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। कुछ शाखाएं बंद हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
इधर, इस महीने बैंकों में बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती और क्षेत्रीय त्योहारों सहित कुल 12 छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें, क्योंकि कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट हो सकती हैं।