PATNA:ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान रौशन आनंद ने अपने भाई की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को न्याय की उम्मीद है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस पर संजय झा ने रौशन आनंद को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संजय झा ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और इस मामले में भी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिवार को धैर्य रखने की सलाह देते हुए भरोसा दिलाया कि जांच प्रक्रिया पर पूरी नजर रखी जाएगी।
गौरतलब है कि नेपाल में रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद से परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं। इसी सिलसिले में रौशन आनंद ने जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा से मुलाकात कर अपनी बात रखी।