ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / patna-news / IRCTC घोटाले को लेकर रोहित सिंह ने लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला,...

IRCTC घोटाले को लेकर रोहित सिंह ने लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला, कहा– ‘तेजस्वी की हार राघोपुर से तय’

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने IRCTC घोटाले में चार्जशीट को लालू परिवार के भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया और कहा कि बिहार की जनता लालू गठबंधन को 10 सीटों के नीचे समेट देगी।

13-Oct-2025 06:58 PM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाले में आरोपी माना है। अब तीनों के खिलाफ कोर्ट में केस चलेगा। 


कोर्ट ने कहा कि लालू की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में उनका हस्तक्षेप था। इससे लालू परिवार को फायदा हुआ। इस मामले पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। 


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि IRCTC घोटाला में लालू यादव राबड़ी जी और तेजस्वी यादव पर चार्जशीट ने प्रमाणित कर दिया है की लालू परिवार भ्रष्टाचार में एक्सपर्ट है। रोहित ने कहा की भ्रष्टाचारी सल्तनत के राजकुमार तेजस्वी यादव के मुंह से नैतिकता का ज्ञान शोभा नहीं देता है। रोहित ने कहा कि बिहार की जनता लालू गठबंधन को 10 सीटों के नीचे समेट देगी । रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव को राघोपुर से हारना तय है