ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Road Accident in Bihar : बालू लदे ट्रक में आग लगने से ड्राइवर...

Road Accident in Bihar : बालू लदे ट्रक में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की दर्दनाक मौत, इलाके में हडकंप

Road Accident on Bihar : जहां अहले सुबह छपरा आरा फोर लाइन पर बालू लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई है। जिसमें ट्रक में मौजूद चालक और उपचालक की जलने से दर्दनाक मौत हो गई

24-Jan-2025 11:04 AM

By RAKESH

Road Accident on Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकलकर सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके ने हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार बड़ी खबर आरा से आ रही है। जहां अहले सुबह छपरा आरा फोर लाइन पर बालू लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई है। जिसमें ट्रक में मौजूद चालक और उपचालक की जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल पूरा मामला छपरा फोरलेन कोईलवर थाना क्षेत्र के कोलरामपुर गांव के समीप की है। जहां अहले सुबह 18 चक्का ट्रक में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर की जलने से मौत हो गई। 


वहीं ट्रक में भीषण आग लगने से जाम फसने से ट्रक में बैठे ड्राइवर और खलासियों में अफरा–तफरी मच गई। मृत ड्राइवर पीरो थाना क्षेत्र के भुलूकुंआ का रहने वाला,जबकि मृत खलासी सरैया का रहने वाला है। हालांकि अभी ख़लाशी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अभी जांच कर रही है कि ड्राइवर के अलावा और किसी की मौत हुई ही।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक और खलासी 18 चक्का ट्रेलर पर बालू लौटकर जा रहे थे भीषण जाम होने के कारण आरा छपरा फोरलेन राजापुर एवं कोहलरामपुर गांव के समीप जाम में फंसे और दोनों ट्रक के केबिन सोए थे। इसी बीच ट्रक में अचानक भीषण लग गई और दोनों की जलकर मौत हो गई। जाम रहने के कारण समय रहते राहत बचाव दल भी नहीं पहुंच सका और देखते ही देखते ट्रक ड्राइवर और खलासी समेत जलकर राख हो गई। घटना के सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।