ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान

Home / bihar / patna-news / Road Accident in bihar : बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे दंपती को...

Road Accident in bihar : बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे दंपती को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Road Accident in bihar : शेखपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

17-Feb-2025 03:34 PM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे से एक और नया मामला सामने आया है। जहां बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे दंपती को ट्रक ने कुचला डाला है। इस घटना में महिला की मौत हो गई है। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। यह पूरा मामला शेखपुरा का बताया जा रहा है। 


शेखपुरा में भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति बुरी तरह घायल हो गया। यह यह हादसा उस वक्त हुआ जब पति-पत्नी दोनों अपनी बेटी को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र पर छोड़कर लौट रहे थे। यह हादसा टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित इंदिरा सिनेमा हॉल के पास हुआ। 


जानकारी के अनुसार, बरबीघा के नसीबचक मोहल्ला निवासी दिलीप साव अपनी पत्नी 45 वर्षीय रुक्मणी देवी के साथ तैलिक उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली अपनी बेटी को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने शेखपुरा के हुसैनाबाद आए थे। इस दौरान बेटी को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद दोनों बाइक से परिजनों से मिलने शहर के बुधौली मोहल्ला जा रहे थे। तभी शेखपुरा शहर के बाइपास सड़क पर इंदिरा हॉल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। 


बताया जा रहा है कि, यह टक्कर इतनी भीषण थी कि रुक्मणी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक और सह चालक ट्रक को सौ मीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस घटना के बाद बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।