ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / छेका में आए 3 साल के मासूम को बोलेरो ने रौंदा, बच्चे की...

छेका में आए 3 साल के मासूम को बोलेरो ने रौंदा, बच्चे की मौत के बाद खुशी का माहौल मातम में बदला

खुशरुपुर से एक परिवार पटना सिटी एक छेका समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था लेकिन तभी बोलेरो ने 3 साल के बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

04-Feb-2025 10:39 PM

By BADAL ROHAN

Patna Accident News: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया इलाके का है जहां बेलगाम बोलेरो ने 3 साल के एक मासूम बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृत बच्चे की पहचान खुशरुपुर निवासी कन्हैया के रूप में हुई है। वह अपने पूरे परिवार के साथ छेका समारोह में शामिल होने के लिए पटना सिटी आया हुआ था। मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया में उसे अनियंत्रित बोलेरो चालक ने रौंद दिया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये लेकिन कन्हैया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 


जिसके बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया। अपने कलेजे के टुकड़े की दर्दनाक मौत से माता-पिता का रो-रोक बुरा हाल है। पुलिस ने फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।