PATNA: Diarch Group के CEO एवं Founder रंजन कुमार ओझा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पटनावासियों और युवाओं को दो विशेष सौगातें दी हैं। पहली सौगात के रूप में उन्होंने Diarch Group के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म DiarchGo पर पूरे जून माह के लिए डिलीवरी शुल्क पूरी तरह निःशुल्क करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और किफायती सेवा प्रदान करना है।


इसके साथ ही RKO Mindset नामक एक नए लर्निंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन युवाओं, उद्यमियों, सेल्स प्रोफेशनल्स और व्यवसायियों के लिए तैयार किया गया है जो अपने करियर और व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।


RKO Mindset के माध्यम से सेल्स, बिजनेस ग्रोथ, लीडरशिप, उद्यमिता, पर्सनल डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और हाई-परफॉर्मेंस माइंडसेट से जुड़ी व्यावहारिक और परिणाम-आधारित सीख प्रदान की जाएगी। प्रतिभागियों को वास्तविक व्यावसायिक अनुभवों, सफल रणनीतियों और आधुनिक बिजनेस मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने व्यवसाय और करियर में तेज़ी से विकास कर सकें।


इस अवसर पर रंजन कुमार ओझा ने कहा, “मेरा मानना है कि सही ज्ञान और सही मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकता है। RKO Mindset का उद्देश्य युवाओं और उद्यमियों को वह ज्ञान, सोच और रणनीतियां प्रदान करना है जो उन्हें सेल्स और बिजनेस में असाधारण सफलता दिला सकें।” पूरे जून माह DiarchGo पर मुफ्त डिलीवरी और RKO Mindset जैसे Lerning प्लेटफॉर्म की शुरुआत को लेकर पटनावासियों, युवाओं और व्यवसायिक समुदाय में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।