जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
19-Nov-2025 08:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद RJD कार्यकर्ताओं का गुस्सा आज पटना स्थित पार्टी दफ्तर के पास फूट पड़ा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हार की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद संजय यादव और नेता सुनील सिंह पर डालते हुए पटना स्थित राजद कार्यालय के बाहर दोनों का पुतला फूंका। राजद कार्यकर्ताओं का यह आरोप था कि दोनों नेताओं की गलत सलाह और रणनीति के चलते राष्ट्रीय जनता दल की शर्मनाक हार हुई है।
आक्रोशित आरजेडी कार्यकर्ताओं का कहना था कि संजय यादव और सुनील सिंह ने तेजस्वी यादव को गुमराह करने का काम किया है। तेजस्वी और लालू यादव को कार्यकर्ताओं से दूर रखा। कार्यकर्ताओं की एक भी बात नहीं सुनी गयी। संजय यादव और सुनील सिंह के चक्कर में आरजेडी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ गया।
बता दें कि इससे पूर्व भी बीते सोमवार को राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया था। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी समर्थकों ने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे। वही संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। ये लोग सोनपुर से आए हुए थे, जब इस बात की जानकारी लालू यादव को मिली तो वे कुछ लोगों को बुलाकर बातचीत की।
लालू के लाख समझाने के बावजूद राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। वो लगातार संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। आज फिर राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला। राजद कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह और संजय यादव का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।