बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
20-Aug-2025 09:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से आए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक रामानुज प्रसाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। राजद कार्यकर्ताओं ने सोनपुर के राजद विधायक रामानुज प्रसाद को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने की मांग आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से की।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विधायक रामानुज प्रसाद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं। खासकर मानसून के दौरान आई बाढ़ की स्थिति में उन्होंने एक बार भी लोगों से मिलने की जहमत नहीं उठाई, न ही किसी प्रकार की सहायता पहुंचाई।
कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि विधायक के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है, और ऐसे जनविरोधी नेता को दोबारा टिकट देना आरजेडी के लिए नुकसानदेह होगा। वे चाहते हैं कि पार्टी किसी और योग्य उम्मीदवार को सोनपुर से मैदान में उतारे। कई कार्यकर्ता भाई सुरेंद्र यादव के समर्थक बताए जा रहे हैं, जिससे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अंदरूनी गुटबाजी भी इस विरोध के पीछे एक कारण हो सकती है।
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब विधायक रामानुज प्रसाद विवादों में आए हों। वर्ष 2023 में भी उन्होंने एक सार्वजनिक मंच से महागठबंधन सरकार के प्रति नाराजगी जताई थी। उस समय तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी यादव भी उस समय मंच पर मौजूद थे। उनके सामने रामानुज प्रसाद ने महागठबंध की सरकार को लेकर सवाल उठाये थे। चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व रामानुज प्रसाद के टिकट पर पुनर्विचार कर सकता है, क्योंकि लालू यादव परिवार के भीतर भी उनके कामकाज को लेकर असंतोष बताया जा रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...