मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
02-Apr-2025 06:11 PM
By First Bihar
PATNA: अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन तभी शुगर बढ़ने और बीपी लो जाने के कारण उन्हें पारस ले जाया गया। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। लालू की तबीयत की जानकारी देते हुए उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू जी की तबीयत पहले से बेहतर हैं। उन्हें शाम 7:10 की नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। तेजस्वी यादव कहा कि लालू जी कलेजा वाला आदमी हैं। बहुत हिम्मत वाले व्यक्ति हैं।
पटना में मीडिया से बातचीत करते तेजस्वी यादव ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव के हाथ और कंधे में जख्म हो गया है। उन्हें आज दिल्ली ले जाना था लेकिन अचानक बीपी लो हो गया। बीपी 34/44 हो गया था। जिसके बाद चेकअप के लिए उन्हें पारस हॉस्पिटल लाया गया। उनके किडनी का ट्रांसप्लांट हो चुका है। हार्ट का भी सर्जरी हो चुका है। फिलहाल उनकों शाम 7 बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। अभी नॉर्मल फ्लाइट से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। सब कुछ चेक कर लिया गया है। सब कुछ ठीक है। अभी उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।