25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 09:24 AM
By First Bihar
REPUBLIC DAY 2025 : देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राजद के पूर्व विधान पार्षद सुनील सिंह भी मौजूद रहें। इस दौरान लालू यादव ने बिहार और देश वासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस कि बधाई दी है। आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। "
उन्होंने कहा कि समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और जिन लोगों ने स्वतंत्रता दिलाने योगदान दिया है उन सभी को सलाम है। हम लोग सभी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े। हमारा राज्य भी विकास करे। यहां के सभी नागरिक तरक्की करें। जल्द से जल्द से हम लोग सभी इस दिशा में काम करें कि हमारा देश पूरी दुनिया में सबसे मजबूत बन जाए और हम सभी अपने देश पर नाज करें।
वहीं, गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है। जबकि गणतंत्र दिवस पर पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे से गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक डाक बंगला चौराहे से गांधी मैदान के लिए चिल्ड्रव पार्क तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।डाक बंगला रोड और एसपी वर्मा रोड में भी आज वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।