लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
09-Sep-2025 07:47 AM
By First Bihar
Bihar News: राजधानी पटना के दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोप है कि इन्होंने संगठित गिरोह बनाकर बिल्डरों और अन्य कारोबारियों से रंगदारी और भयादोहन के जरिए वसूली की।
चार्जशीट पटना सिविल कोर्ट की एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सोमवार को दायर की गई। मामले में अनुसंधानकर्ता कुमार अभिनव ने जांच पूरी करने के बाद विधायक रीतलाल यादव, उनके भाई पिंकू यादव, चिंकू उर्फ शैलेन्द्र यादव, श्रवण यादव और सुनील महाजन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
यह केस खगौल थाने में दर्ज हुआ था। खगौल थाने के थाना प्रभारी ने चार्जशीट दायर होने की पुष्टि की है। इस मामले में पुलिस की दबिश के बाद विधायक रीतलाल यादव, उनके भाई पिंकू यादव, चिंकू और श्रवण यादव ने 17 अप्रैल को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वर्तमान में विधायक रीतलाल यादव भागलपुर जेल में बंद हैं।
बिल्डर राकेश रंजन ने 10 अप्रैल को खगौल थाने में विधायक और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आरोपितों के कोंथवा स्थित घर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 जगहों की तलाशी ली। इसमें बड़ी मात्रा में संपत्ति और दस्तावेज जब्त किए गए। करीब 10.5 लाख रुपये नकद, 77.5 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, जमीन के कई डीड, 17 चेकबुक और पांच स्टांप, और छह पेन ड्राइव और वॉकी-टॉकी शामिल है।
इस पूरे मामले ने बिहार की सियासत में भी हलचल मचा दी है। विपक्ष ने राजद पर सवाल उठाए हैं कि उनकी पार्टी के विधायक पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं। वहीं, राजद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले की न्यायालय में सुनवाई तेज़ी से होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...