ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar news: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बुलाई अहम बैठक, संघ से समन्वय की दिशा में बड़ा कदम

17-May-2025 05:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar news: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा बिहार राजस्व सेवा संघ के साथ संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संघ ने वार्षिक आमसभा में पारित प्रस्तावों पर विभागीय स्तर पर वार्ता की मांग की गई थी। विभाग द्वारा 27 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे संघ के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। 


संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार ने जानकारी दी कि विगत महीनों में संघ ने विभिन्न मुद्दों पर विभाग से संवाद की लगातार मांग की थी। अब विभाग द्वारा इस अनुरोध को स्वीकार कर बैठक सुनिश्चित करना स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने आशा जताई कि इस संवाद के माध्यम से विभाग न केवल फील्ड में व्याप्त व्यावहारिक समस्याओं को सुनेंगे, बल्कि प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान की दिशा में भी अग्रसर होंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि कैडर पुनर्गठन, सेवा शर्तों में सुधार, स्थानांतरण नीति, प्रोन्नति प्रक्रिया, फील्ड अधिकारियों के सुरक्षा, सम्मान, कार्यालय संसाधन  आदि जैसे सुधार के बिन्दु पर संबंधित विषयों पर खुले मन से चर्चा की आवश्यकता है। संवाद ही वह माध्यम है, जिसके ज़रिए मुख्यालय एवं फील्ड के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है।