ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे बिहार के 11 पंचायत जनप्रतिनिधि, पांच महिला मुखिया करेंगी नेतृत्व

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 पर कर्तव्य पथ की परेड में बिहार के 11 पंचायत जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें 5 महिला मुखिया नेतृत्व करेंगी।

25-Jan-2026 05:40 PM

By FIRST BIHAR

Republic Day 2026: राज्य के कुल 11 ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। विभाग द्वारा इनका चयन राज्य में स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) पर बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर किया गया है। 


राष्ट्रीय परेड में शामिल होने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधि, इनके पति/पत्नी व विभाग से एक नोडल और दो सह नोडल पदाधिकारी सहित कुल 25 लोगों की टीम नई दिल्ली पहुंच गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में 5 महिला ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। जो दर्शाता है कि महिला जनप्रतिनिधियों के कुशल नेतृत्व में राज्य की ग्राम पंचायतें विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।


पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदत्त सतत विकास लक्ष्य –2030 को प्राप्त करने के लिए राज्य की पंचायतें पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 9 स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) में से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लक्ष्य का चयन कर योजना निर्माण कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगतिशील सोच के कारण आज राज्य की 50 फीसदी से अधिक ग्राम पंचायतों का नेतृत्व महिला जनप्रतिनिधियों के हाथ में है और उनके नेतृत्व क्षमता को केंद्र सरकार द्वारा भी सम्मान दिया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। पंचायती राज विभाग, बिहार पंचायत जनप्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन एवं बदलते तकनीकी परिवेश में इन्हें नई चुनौतियों के प्रति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। चयनित 11ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। विशेष रूप से पांच महिला जनप्रतिनिधियों ने इस सूची में अपना स्थान बनाया ये पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। मैं आशा करता हूं कि राज्य के पंचायत जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर के साथ वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिले।


राष्ट्रीय परेड में शामिल होने वाली टीम को पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आज प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। यह टीम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम, जिसमें मंत्रालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से विकसित 'पंचम' चैटबोट का शुभारंभ किया जाएगा, में भी हिस्सा लेंगी।


चयनित 11 ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों की सूची

1. अर्चना आनंद, जिला –सहरसा

2. नूतन भारती, जिला –सहरसा

3. राजेश कुमार मिश्रा, जिला –मधुबनी

4. राजेश सिंह, जिला – अरवल

5. पद्मराज भारद्वाज – जिला – सीतामढ़ी 

6. मेराज अहमद, जिला –जहानाबाद 

7. तान्या परवीन, जिला –पूर्वी चंपारण 

8. संध्या कुमारी, जिला– नालंदा

9. पंकज कुमार शर्मा, जिला – वैशाली 

10. जूली देवी, जिला –लखीसराय 

11. प्रदीप कुमार सिंह, जिला – कैमूर