25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 10:08 AM
By First Bihar
REPUBLIC DAY 2025 : देश भर में आज 76वां गणतंत्र का दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया। वहीं राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि इस साल सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
इसके साथ ही राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बीते सालों में करीच 9 लाख लोगों को नौकरियां दी गई। साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सरकार ने काम किया है। झंडोत्तोलन से पहले IPS भानु प्रताप सिंह ने उन्हें परेड की सलामी दी। इसके बाद 20 कंपनियों की परेड निकाली गई।
वहीं, अब 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहें। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। गांधी मैदान में सुबह 8.45 बजे के बाद मुख्यमंत्री और अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन हुआ। 8.47 बजे महामहिम राज्यपाल गांधी मदान पहुंचे। परेड के समापन के बाद झांकियों का प्रदर्शन हुआ। 15 विभागों की ओर से झांकियां प्रदर्शित की गईं। 35 मिनट तक झांकियां दिखाई गईं। इसके बाद राष्ट्रीय धुन के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।