25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
28-Jan-2025 08:02 AM
By First Bihar
Bihar job alert: बिहार के सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चल रही योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए मानव संसाधन की कमी को दूर करने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति ने 7341 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों के लिए पिछले साल ही विज्ञापन जारी किए गए थे और मार्च 2025 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।
इन पदों में मुख्य रूप से 4500 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ), 2619 आयुष चिकित्सक और 220 नेत्र सहायक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य पदों पर भी भर्तियाँ की जा रही हैं, जिनमें डिप्टी डायरेक्टर (एच एंड फायनेंस), सहायक निदेशक (मानव संसाधन), लॉजिस्टिक मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, कंसल्टेंट (सीपीएचसी), कंसल्टेंट (फाइनेंस), स्टेट कंसल्टेंट (क्वालिटी), स्टेट कंसल्टेंट (ब्लड सेल), सॉफ्टवेयर डेवलपर कम सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (प्रत्येक के 1-1 पद) और इंटोमोलोजिस्ट (2 पद) शामिल हैं।
राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार, इन 12 पदों में से 8 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि शेष रिक्त पदों के लिए प्रक्रिया अभी जारी है। हालांकि, कुछ बाधाएँ भी आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी के कारण उसे रद्द कर दिया गया था, और अब इन पदों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। इसी तरह, आयुष चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया था। उम्मीद है कि इन दोनों पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।