ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar News: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 अप्रैल से पहले...

Bihar News: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 अप्रैल से पहले करा लें यह महत्वपूर्ण काम

Bihar News: सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। पहले 31 दिसंबर 2024 तक सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना था लेकिन अब एक बार फिर से इसकी डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।

30-Jan-2025 01:07 PM

By First Bihar

Bihar News: अगर आप भी राशन कार्ड धारी हैं तो यह जरूरी खबर आपके लिए हैं। सरकार ने 31 दिसंबर 2024 तक सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया था लेकिन समय सीमा पूरा होने के बावजूद अभी भी लाखों लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे में अब सरकार ने ई-केवाईसी की डेड लाइन को तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है। अगर इसके बावजूद भी लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया तो उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा।


दरअसल, भारत सरकार गरीबों को हर महीने काफी कम कीमत पर खाद्याह्न उपलब्ध कराती है। वैसे लोग जो अपने लिए दो वक्त के भोजना इंतजाम नहीं कर पाते हैं उनके लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सरकार काफी कम दर पर अनाज उपलब्ध कराती है। इसके लिए पात्र लोगों को सरकार की तरफ से राशन कार्ड जारी किया गया है। जिसके जरिए वह पीडीएस दुकानों से राशन प्राप्त करते हैं। सरकार की तरफ से उन्हें फिलहाल फ्री राशन भी दिया जा रहा है।


सरकार समय समय पर राशन कार्ड को अपडेट भी करती है। ऐसे में सरकार की तरफ से सभी राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराने का निर्देश जारी किया है। पहले 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी की अंतिम तिथि तय थी लेकिन इसके बावजूद लाखों लोगों का ई-केवाईसी नहीं हो सका है। बेवजह लोगों के नाम राशन कार्ड से न कट जाए, इसको देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से इसकी तारीख तीन नहीने के लिए बढ़ा दी है।


सरकार की तरफ से इसके लिए अब 31 मार्च 2025 तक की डेडलाइन तय की गई है। इस तारीख से पहले अगर लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो उनका राशन कार्ड से नाम काट दिया जाएगा और उन्हें राशन मिलना बंद हो जाएगा। ऐसे में लाभार्थी जल्द से जल्द पीडीएस दुकानों पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के साथ साथ अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें। राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने लिए यह कदम उठाया गया है।