ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, ललित झा...

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, ललित झा बने प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के मौके पर सम्मान समारोह एवं दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया.

18-Jan-2025 04:02 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की आज विद्यापति भवन पटना में संगठन के पांचवें कार्यकाल के प्रदेश नेतृत्व का बहुमत के आधार पर राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर आशुतोष कुमार झा ने घोषणा की।


सर्वप्रथम ललित कुमार झा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी, श्वेता झा को महिला प्रदेश अध्यक्ष का प्रस्ताव कार्तिकेश कुमार झा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन पांडे का प्रस्ताव प्रदेश महासचिव बृजमोहन झा ने रखा, वही इस प्रस्ताव को लेकर सभी उपस्थित संगठन प्रेमियों ने सर्वसम्मति से ताली बजाकर समर्थन किया, पटना कार्यालय आशियाना-दीघा रोड में चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार को देर रात तक संपन्न हुआ।


विद्यापति भवन में आज प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा की अध्यक्षता में आज कार्यकारिणी का मनोनयन स्वागत समारोह किया गया। अभी तत्काल 9 प्रमंडलों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष, विभिन्न जिला प्रभारी के लिए 21 प्रदेश महासचिव का मनोनयन हुआ है। रोहतास जिला अध्यक्ष डॉ मधु उपाध्याय, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष दिनेश झा को मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा ने सभी जिला अध्यक्ष को फरवरी में अंत तक सभी प्रखंड अध्यक्षों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है एवं प्रदेश महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची जारी किया।


संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा एवं प्रदेश संरक्षक संजीव मिश्रा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय संयोजक रानी चौबे ने सभी नवनिर्वाचित एवं नव मनोनीत पदाधिकारी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। सम्मान समारोह के रूप में सभी पदाधिकारी को अंग वस्त्र और पुष्पमाला और चादर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार झा ने बिहार के प्रत्येक गांव में अध्यक्ष ओंकार्यकारिणी गठित करने के लिए मैं तक का समय निर्धारित किया स्थापना दिवस 21 जून 2025 को सभी गांव में स्थापना दिवस समारोह सुनिश्चित किया जाना लक्ष्य है।


प्रदेश अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष सभी पदाधिकारी का मार्गदर्शन किया। निकट भविष्य में चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ ,तकनीकी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ एवं अनेक मंच मोर्चा गठित किया जाएगा| धन्यवाद ज्ञापन मुख्यालय प्रभारी आलोक झा एवं मंच संचालन रजनीश कुमार तिवारी ने किया। सभी पदाधिकारी उपस्थित होकर अपना मनोनयन पत्र प्राप्त किया और इस अवसर पर मकर संक्रांति त्योहार के रूप में दही चुरा भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी एवं संगठन प्रेमी मौजूद रहे।