Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
13-Sep-2025 07:21 AM
By First Bihar
Bihar News: झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के पूर्णिया शहर के यात्रियों के लिए एक नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया तक वाया कोलकाता नई फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा प्रायोगिक तौर पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस पहल को बिहार और झारखंड के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।
इस नई सेवा के तहत विमान रांची से सुबह 7:40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। कोलकाता पहुंचने के बाद यह विमान वहीं से यात्रियों को लेकर दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। उसी दिन यह विमान पूर्णिया से वापस कोलकाता के लिए दोपहर 2:30 बजे रवाना होगा, और कोलकाता से उड़ान भरकर रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगा। यह पूरी सेवा एक दिन में दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को रांची से पूर्णिया और पूर्णिया से रांची दोनों ओर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
वर्तमान में रांची से पूर्णिया के लिए केवल एक सीधी ट्रेन रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस — ही उपलब्ध है। वहीं, बस सेवा का मार्ग लंबा और थकाऊ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। हवाई सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि सफर भी अधिक आरामदायक और सुगम हो जाएगा। रांची और पूर्णिया के अलावा इस सेवा का लाभ आसपास के जिलों जैसे देवघर, भागलपुर, कटिहार, गोड्डा, साहिबगंज, जमशेदपुर आदि के लोग भी उठा सकेंगे।
इस सेवा के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी फायदा पहुंचेगा। साथ ही, यह क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा। इंडिगो की यह पहल छोटे शहरों को हवाई नक्शे से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।