PATNA: बिहार सरकार ने अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसका आयोजन बिहार सरकार की ओर से सरकारी स्तर पर किया जाएगा।


इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अमर शहीद रामफल मंडल के बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को उनकी शहादत दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा सरकारी स्तर पर राजकीय समारोह आयोजित किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल की वीरता और राष्ट्रभक्ति की गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। सरकार का यह निर्णय उनके बलिदान को सम्मान देने और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।