ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / रक्षाबंधन पर कोटा-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 9 और 10 अगस्त को...

रक्षाबंधन पर कोटा-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 9 और 10 अगस्त को रेलवे चलाएगी यह ट्रेन

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कोटा और दानापुर के बीच 09817/09818 स्पेशल ट्रेन का परिचालन 9 और 10 अगस्त को किया जाएगा। ट्रेन में सभी श्रेणियों के कोच रहेंगे।

08-Aug-2025 07:12 PM

By First Bihar

PATNA: 09 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। जिसे लेकर रेलवे ने कोटा और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रक्षा बंधन के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर गुना-सागर-दमोह-कटनी-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते कोटा और दानापुर के मध्य 09817/09818 स्पेशल टेªन का परिचालन किया जा रहा है । 


गाड़ी सं. 09817 कोटा-दानापुर स्पेशल दिनांक 09.08.2025 को कोटा से 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 15.10 बजे डीडीयू, 16.28 बजे बक्सर, 17.15 बजे आरा रूकते हुए  18.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल दिनांक 10.08.2025 को दानापुर से 21.15 बजे खुलकर 21.45 बजे आरा, 23.20 बजे बक्सर एवं अगले दिन 02.00 बजे डीडीयू रूकते हुए 22.25 बजे कोटा पहुंचेगी । 


इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे । इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।