PATNA: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित किया जाएगा। इन वाहनों के माध्यम से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षण को और मजबूत किया जाएगा।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत करीब 1,000 छात्राओं को चार वर्षों तक हर महीने 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ का भी शुभारंभ होगा। इसके तहत बेटियों को स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का मानना है कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति का आधार है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। 


इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में कल से एक नई शुरुआत होने जा रही है। पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) हेतु 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह होगा। 


इसके माध्यम से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली हमारी बहनों की उचित सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को 4 वर्षों तक ₹10,000 प्रतिमाह की सहायता मिलेगी। 


इसके साथ ही “बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना” का शुभारंभ होगा, जिसके अंतर्गत बेटियों को ₹50,000 से ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।