ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: DIG की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन, गंभीर आरोप लगने के बाद DSP को हटाया

Bihar News: रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार पर गंभीर आरोपों के बाद मुख्यालय ने उन्हें पद से हटाकर प्रतिनियुक्त कर दिया है। डीआईजी की रिपोर्ट में रिश्वत और लापरवाही के आरोप सामने आए।

07-Jul-2025 01:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में चंपारण रेंज के डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय ने रक्सौल के डीएसपी धीरेंद्र कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।


डीआईजी की जांच में यह सामने आया कि रक्सौल के एक कपड़ा व्यवसायी से जुड़े एक मामले में, डीएसपी पर केस से नाम हटवाने के बदले दलाल के माध्यम से रिश्वत लेने का आरोप है। इसके अलावा, बिना किसी केस की गंभीरता को देखे ही कई मामलों का पर्यवेक्षण देने की बात भी रिपोर्ट में उजागर हुई है।


डीआईजी की रिपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस बीच, रक्सौल डीएसपी के स्थान पर फिलहाल साइबर थाना डीएसपी अभिनव परासर को अगले आदेश तक कार्यभार सौंपा गया है। बता दें कि बिहार में पुलिस महकमें में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कार्रवाई के बावजूद पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।