ब्रेकिंग न्यूज़

'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां

बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने बिहार के विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की एकजुटता की पोल खुल गई है और विपक्ष के लिए 30 वोट जुटाना भी मुश्किल हो सकता है।

11-Mar-2026 12:49 PM

By Viveka Nand

Bihar News: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने कहा कि बिहार में विपक्ष पूरी तरह से बिखर चुका है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की मंगलवार को विपक्षी बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके बीच न तो भरोसा बचा है और न ही कोई ठोस रणनीति। राज्यसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष की तथाकथित एकजुटता की सच्चाई सबके सामने आ गई है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठक में AIMIM और बसपा का शामिल न होना इस बात का साफ संकेत है कि विपक्ष के भीतर गहरी दरार है। दोनों दलों ने बैठक से दूरी बनाकर विपक्ष को आइना दिखा दिया है और यह साबित कर दिया है कि महागठबंधन की एकजुटता के दावे पूरी तरह खोखले हैं।श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि मौजूदा हालात में विपक्ष को राज्यसभा चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल पड़ जाएगा। राजद और कांग्रेस के कई विधायक अंदरखाने भारी नाराजगी में हैं और क्रॉस वोटिंग की पूरी संभावना है। महागठबंधन के भीतर असंतोष इतना बढ़ चुका है कि कई विधायक नेतृत्व के रवैये से बेहद असहज हैं।

उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार की जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा नहीं है। चुनाव हारने के बाद जनता और अपने ही कार्यकर्ताओं को उनके हाल पर छोड़कर विदेश घूमने वाले नेताओं से बिहार की राजनीति नहीं चलती। यही कारण है कि आज उनके अपने विधायक भी उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हकीकत सामने आ जाएगी और राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे। इस बार भी विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और एक बार फिर उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आएगी।