पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
10-Sep-2025 09:47 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और कमर्शियल पायलट राजीव प्रताप रूडी ने खुलासा किया है कि वे छपरा के ऊपर विमान को नीचे क्यों ले आते हैं? कई बार इंडिगो की फ्लाइट उड़ाते वो नजर आते हैं। सारण में लोग कहते हैं कि उनके सांसद जब छपरा के ऊपर से गुजरते हैं तो अपना जहाज नीचे ले आते हैं।
लोगों के इस सवाल का जवाब देते हुए रूडी ने बताया कि जब भी वे पटना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरते हैं, तो छपरा शहर विमान के लैंडिंग रूट में आता है। ऐसे में विमानन नियमों और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के निर्देशों के अनुसार जहाज की ऊंचाई धीरे-धीरे कम करनी होती है।
उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर दो रनवे है। रनवे 07 और रनवे 25। रनवे 07 पर उतरने के लिए जहाज बक्सर और आरा की ओर से आता है, जबकि रनवे 25 पर उतरने के दौरान जहाज गंगा नदी पार करके छपरा और सोनपुर के ऊपर से गुजरता है। इस दौरान छपरा के ऊपर विमान की ऊंचाई लगभग 9000 फीट और सोनपुर के पास 3000 फीट तक कम हो जाती है।
रूडी ने मज़ाकिया अंदाज़ में यह भी कहा कि जब विमान उनके संसदीय क्षेत्र छपरा से गुजरता है, तो वे यात्रियों को बताते हैं—“यह मेरा क्षेत्र है, दाईं ओर गंगा और बाईं ओर गंडक नदी है, यहीं से हम पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।”उन्होंने साफ किया कि यह उनकी मर्जी नहीं बल्कि एयर ट्रैफिक रूट का हिस्सा है। ATC की गाइडलाइन के अनुसार ही छपरा और सोनपुर के ऊपर विमान की ऊंचाई घटाई जाती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...