PATNA : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है. दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों से चलने वाली 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बढ़ा दिया है. इनके परिचालन के दिनों को मई महीने के अंत तक कर दिया गया है. इस बात की पुष्टि पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने की है. 


जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे के CPRO ने बताया कि मुंबई, अहमदाबाद और सूरत से चलने वाली जिन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाया गया है, जो पूर्व मध्य रेलवे के तहत दानापुर, बरौनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों के बीच चलती हैं, इसका फायदा पैसेंजर्स को मिलेगा. ट्रेनों में सभी कोच की स्थिति पहले की तरह ही रहेगी. इस खबर में नीचे आप उन ट्रेनों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. 


इन 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के दिनों को बढ़ाया गया