बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Aug-2025 12:30 PM
By First Bihar
Rahul Gandhi Bihar Padayatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राज्यव्यापी यात्रा का प्लान लगभग अंतिम चरण में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय ने 10 अगस्त से राहुल गांधी की यह यात्रा शुरू करने के संकेत दिए हैं, जो 26 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी प्रदेश के 18 जिलों का दौरा करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से मगध, पटना और कोसी प्रमंडल के जिले शामिल हैं।
दरअसल, यात्रा का बड़ा हिस्सा पदयात्रा के रूप में तय किया गया है, जिससे राहुल गांधी आम जनता के बीच सीधे संवाद कर सकेंगे। यात्रा के रूट और तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राजनीतिक ऊर्जा भरने में अहम भूमिका निभाएगी। राहुल गांधी की यात्रा का पहला चरण सासाराम के तुतला भवानी मंदिर से शुरू होगा। तुतला भवानी मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है, जो अपने झरनों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद कारवां औरंगाबाद पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेगा। वहीं, दूसरे चरण में अगले दिन राहुल गांधी गया के रूट पर चलेंगे, जहां बोधगया या गया में उनकी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय द्वारा अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
पहले चरण की यात्रा के खत्म होने के बाद, राहुल गांधी का दूसरा चरण गया से पटना तक नवादा के रास्ते से तय किया जाएगा। अभी इस चरण का रूट और तारीखों पर काम चल रहा है। इस चरण में भी पदयात्रा और जनसभाओं के जरिए जनता से संपर्क बढ़ाया जाएगा। यात्रा के दौरान, महागठबंधन की तरफ से पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के आठ प्रमंडलों में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की योजना है। इन रैलियों में राहुल गांधी के अलावा महागठबंधन के अन्य शीर्ष नेताओं की भी उपस्थिति होगी। ये रैलियां कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और चुनावी लड़ाई को मजबूत बनाने का जरिया होंगी।
यात्रा की शुरुआत के लिए तुतला भवानी मंदिर के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार चल रहा है। दिल्ली से आई टीम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर कुछ और संभावित स्थलों का निरीक्षण कर रही है ताकि यात्रा को और प्रभावी बनाया जा सके। प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रूप से जुटाया है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसभाओं के साथ-साथ आम लोगों से मिलने, उनके मुद्दे सुनने और चुनावी एजेंडा पेश करने पर विशेष ध्यान देंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...